best news portal development company in india

बावड़ी में बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर:22 यात्री घायल, जोधपुर से नागौर जा रही थी बस; तीन गंभीर जोधपुर रेफर

SHARE:

बावड़ी कस्बे में मंगलवार दोपहर एक रोडवेज बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। यह घटना बावड़ी कस्बे से बाहर निकलते ही हुई।

टक्कर नागौर से आ रहे ट्रेलर और जोधपुर से नागौर जा रही रोडवेज बस के बीच हुई। बस में करीब 39 यात्री सवार थे, जिनमें से बस चालक और खलासी सहित 22 लोग चोटिल हुए। हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी भी घायल हुए।

सभी घायलों को बावड़ी सामुदायिक हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना ट्रेलर चालक के कथित तौर पर शराब के नशे में होने के कारण हुई।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई