best news portal development company in india

पाली में 2.80 लाख रुपए ले भागी लुटेरी दुल्हन:भतीजे का बर्थडे बनाने का कहकर पीहर गई, फिर वापस नहीं लौटी

SHARE:

पाली जिले के बिलावास गांव में एक युवक से शादी के नाम पर 2.80 लाख रुपए और गहने ठग लिए गए। शादी के एक महीने बाद दुल्हन भतीजे का जन्मदिन मनाने पीहर के लिए जाने का बहाना बनाकर फरार हो गई। ऐसे में पीड़ित ने दुल्हन कविता सहित छह जनों के खिलाफ सोजत सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया है।

लड़की दिखाने का नाटक, अजमेर में हुई मुलाकात

सोजत सिटी SHO देवेन्द्र सिंह ने बताया कि बिलावास निवासी प्रकाश ने थाने में रिपोर्ट दी।जिसमें बताया कि सोजत सिटी निवासी शेराराम और घेवरराम 5 अक्टूबर 2024 को उसके परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि एमपी के रतलाम में उनके परिचित एक परिवार में लड़की है। जिसकी शादी करनी है और प्रकाश से लड़की की शादी कराने का प्रस्ताव दिया। शेराराम ने विश्वास दिलाया कि उसकी भी शादी MP में हो रखी है। उसके ससुराल पक्ष में ही लकड़ी है।

लड़की देखने कार से गए अजमेर रिपोर्ट में बताया कि 6 अक्टूबर 2024 को लड़की देखने सभी कार लेकर अजमेर गए। जहां कविता नाम की युवती और कथित परिजन मिले। जहां लड़की पसंद आने पर उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।

ढाई लाख रुपए में तय करवाई शादी

लड़की पसंद आने पर आरोपियों ने ढाई लाख रुपए खर्च बताया। पैसे देने के बाद 7 अक्टूबर को 500 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी के साथ शादी करवा दी गई।

जन्मदिन मनाने गई, 30 हजार और जेवर लेकर फरार

रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि शादी के एक महीने बाद कविता की भाभी ने कॉल कर बेटे के जन्मदिन पर अहमदाबाद बुलाने का बहाना बनाया। 10 दिन में वापस आने का कहकर कविता घर से 30 हजार रुपए और शादी में लिए गहने पहनकर अहमदाबाद गई। 7 दिन बाद जब कविता को वापस आने के लिए कॉल किया तो बोली कि दो-तीन दिन में आती हूं। लेकिन बाद में फोन उठाना ही बंद कर दिया।

6 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र के बिलावास गांव निवासी प्रकाश ने दुल्हन कविता सहित सोजत सिटी के सोजत सिटी के राम प्याऊ निवासी शेराराम, घेवराराम, ब्यावर निवासी प्रकाश, मेड़ता सिटी निवासी डूंगरमल, नीगवाकला रतलाम एमपी निवासी कंचन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसमें आरोप लगाया कि शादी के नाम पर दो लाख 80 हजार रुपए और गहने ठग कर इन लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई