best news portal development company in india

आउवा गांव में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:पंचवटी कृषि फॉर्म हाउस के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक अन्य गंभीर घायल

SHARE:

मारवाड़ जंक्शन के आउवा गांव में स्टेट हाईवे 61 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पंचवटी कृषि फॉर्म हाउस के निकट हुई।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हादसा हुआ। मृतक की पहचान वाडिया निवासी विकास उर्फ बहादुर देवासी पुत्र मोतीराम देवासी के रूप में हुई है। वह मारवाड़ जंक्शन से अपने गांव वाडिया की ओर जा रहा था। घायल व्यक्ति को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन में भर्ती कराया गया है। राहगीरों की सूचना पर मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई