best news portal development company in india

गोविंदगढ़ में अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर:तातेड़ा मोड़ के पास हुआ हादसा, कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया

SHARE:

गोविंदगढ़ क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। यह घटना तातेड़ा मोड़ के पास धर्म कांटे के समीप हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गोविंदगढ़ निवासी महेंद्र डेनवाल (50) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल महेंद्र को तत्काल गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, महेंद्र डेनवाल एक होटल में काम करते थे और बुधवार शाम काम से तातेड़ा मोड़ स्थित होटल से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र सड़क पर कई मीटर तक घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदगढ़ थानाधिकारी विनोद सांखला घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थानाधिकारी सांखला ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।

स्थानीय लोगों ने तातेड़ा मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर चिंता व्यक्त की है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई