best news portal development company in india

जयपुर-सीकर हाईवे पर डंपर ने बाइक सवारों को कुचला:युवक को घसीटते हुए ले गया, मौके पर ही मौत; पीछे बैठा साथी उछलकर दूर जा गिरा

SHARE:

जयपुर-सीकर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक डंपर ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। डंपर एक युवक को घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठा उसका साथी उछलकर दूर जा गिरा, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जयपुर-सीकर हाईवे पर टोडी मोड़ तिराहे पर हुआ।

थाना वेस्ट के भरत सिंह ने बताया- हादसे में मध्य प्रदेश निवासी सोनू (30) की मौत हो गई। घायल साथी गौरीशंकर (29), जो बरवाड़ा समोद का निवासी है, एक निजी अस्पताल में भर्ती है। दोनों ही सोलर प्लांट लगाने का काम करते थे। सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से दोनों चौमूं से जयपुर की ओर जा रहे थे।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से डंपर छोड़कर भाग गया, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसे के बाद ड्राइवर मौके से डंपर छोड़कर भाग गया, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

डंपर ने बाइक को टक्कर मारी इसी दौरान जयपुर-सीकर हाईवे पर टोडी मोड़ तिराहे पर पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठा गौरीशंकर उछलकर दूर जा गिरा, जबकि सोनू बाइक के साथ सड़क पर घसीटता चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने डंपर जब्त किया, ड्राइवर मौके से फरार हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर खाली डंपर को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर हरमाड़ा और दुर्घटना (वेस्ट) थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल गौरीशंकर को चौमूं स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि सोनू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई