best news portal development company in india

तांत्रिक पति-पत्नी ने भूत-प्रेत का साया बताकर ठगे 1 करोड़:बेटी पर प्रेत आत्माओं का साया बताया, जादू-टोना कर वश में किया; दामाद को भी किया ब्लैकमेल

SHARE:

तांत्रिक पति-पत्नी ने भूत-प्रेत का साया बताकर ठगे 1 करोड़ रुपए ठगे। जादू-टोना कर परिवार को वश में लिया। इसके बाद पीड़ित परिवार की बेटी को अपने वश में कर लिया। उसके पति को कहा कि ये बीमार है।

मेरे हाथ से दवा देने पर ठीक होगी। इसके बदले रुपए देने होंगे। झूठ का पता लगने पर पीड़ित परिवार और उनके दामाद ने जयपुर के विद्याधर नगर थाने में कथित तांत्रिक दंपती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

ससुराल वालों के संपर्क में थे तांत्रिक दंपती विद्याधर नगर थाने के ASI देवी लाल ने बताया- ढेहर का बालाजी सीकर रोड निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि दिसंबर 2008 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद दो बेटों का जन्म हुआ। वैवाहिक जीवन सुख-शांति से पत्नी और बच्चों के साथ चल रहा था। साल 2022 में ससुराल में बिजनेस की परेशानी बढ़ गई। इस दौरान ससुरालवालों का अम्बिका प्रसाद शर्मा और उसकी पत्नी विजया शर्मा निवासी गोपालपुरा (तांत्रिक) से संपर्क हुआ।

तांत्रिक दंपती ने साले की जन्म कुंडली देखने के बाद कहा कि आपके परिवार में सकंट है। यह संकट आपकी बहनों के अंदर भूत-प्रेत होने से आ रहा है। तांत्रिक विद्याओं से उन आत्माओं को निकालकर आपका संकट दूर कर सकते है।

अपने जाल में फंसाकर दोनों परिवार के पुरूषों और महिलाओं की वित्तीय हैसियत के संबंध में जानकारी ले ली। जादू-टोना करके ससुरालवालों को अपने वश में कर लिया। तांत्रिक क्रियाओं से आत्माओं को दूर करने के नाम पर तीन साल में करीब 1 करोड़ रुपए ठग लिया।

बोलता- मुझे वरदान मिला हुआ है। मैं सब ठीक कर सकता हूं। (AI इमेज)
बोलता- मुझे वरदान मिला हुआ है। मैं सब ठीक कर सकता हूं। (AI इमेज)

पत्नी को बीमार बताकर जाल में फंसाया 22 अगस्त 2022 को ससुराल में नंदोत्सव प्रोग्राम था। उस दौरान पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल गया था। वहां विजया शर्मा और उसके पति अम्बिका प्रसाद (तांत्रिक) से जान-पहचान हुई थी। अम्बिका प्रसाद ने मेरी पत्नी को देखकर कहा कि आपकी पत्नी बीमार है। आयुर्वेदिक दवा लीजिए,जिसके लिए आपको पेमेंट देना होगा। इस पर मैंने कहा कि हम डॉक्टर को दिखा लेंगे।

तब तांत्रिक अम्बिका ने कहा कि डॉक्टर की दवा से ठीक नहीं होगी। मुझे वरदान मिला हुआ है। मेरे हाथ से दवा देने पर ठीक होगी। उसने इलाज के बारे में किसी को बताने से भी मना किया। वरना जान को खतरा होने का डर दिखाया। कहा कि आप बर्बाद हो जाओगे। मुझे डरा दिया और भय में डाल दिया। डराकर करीब 2 लाख रुपए ऐंठ लिए।

तांत्रिक के कहने पर पत्नी को ससुर और साला लेकर गए नवंबर 2022 में ससुर और साला मेरे घर आए। उन्होंने कहा कि विजया और अम्बिका प्रसाद ने बताया है कि बेटी परेशान चल रही है। तब मैंने ससुर को ऐसी बात होने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी ससुर ने मेरी पत्नी को कुछ समय के लिए साथ ले जाने की बात कही।

उन्होंने कहा- हम किसी महाराज के धोक दिलवाकर लाते है, जिससे सकंट टल जाएगा। 3 नवंबर को बच्चों सहित पत्नी महाराज के धोक देने चली गई। 7 नंबर को साले ने कॉल कर बताया कि अब मेरी बहन आपके घर नहीं आएगी। महाराज जी ने सुसराल जाने से मना किया है। अगर ससुराल जाती है तो उसकी जान को खतरा है।

कुछ दिन बाद साले ने मेरी पत्नी का वीडियो दिखाया। वीडियो में पत्नी के सामने विजया शर्मा बैठी थी। वह आंखों में आंखे डालकर बातचीत कर रही थी। मेरी पत्नी भूत-प्रेत की छांव आने की हरकत कर रही थी। साले ने बताया कि विजया शर्मा उसे कमरे में अकेले रखती थी। उस समय तो वह ठीक रहती है। बाहर आते ही उसकी तबीयत खराब हो जाती थी। पेट दर्द होना बताती थी। इस पर साले को उसका इलाज कराने को कहा।

तांत्रिक ने जाल में फंसाकर 1 करोड़ रुपए मांगे थे। (AI इमेज)
तांत्रिक ने जाल में फंसाकर 1 करोड़ रुपए मांगे थे। (AI इमेज)

ब्लैकमेल कर मांगे 1 करोड़ अम्बिका प्रसाद को कहा कि पत्नी की तबीयत ठीक हो गई हो तो मेरे घर भिजवा दो। इसके बाद भी पत्नी घर नहीं आई। पत्नी को घर आने की कहने पर उसने मेरे खिलाफ ही पुलिस थाने में शिकायत कर दी। कुछ लोगों से पता चला कि दंपती तांत्रिक प्रवृत्ति के लोग है, जिन्होंने मेरी पत्नी व बच्चों को वश में कर रखा है।

उनको स्वतंत्र जिंदगी नहीं जीने दे रहे है। तांत्रिक दंपती को कहा कि मेरी पत्नी और बच्चों का पीछा करना छोड़ दो। इस पर वे कहते कि जब तक एक करोड़ रुपए नहीं दोगे, पीछा नहीं छोड़ेग। परिवार को बर्बाद करके रहेंगे। मेरे ससुरालवाले ने भी अम्बिका प्रसाद और विजया शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ब्लैकमेल कर रुपए मांग रहे है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई