best news portal development company in india

मैरिज गार्डन से गहने-कैश से भरा बैग चोरी:दूल्हे के पिता ने कुर्सी पर रखा था; CCTV मिले बंद

SHARE:

जयपुर के एक मैरिज गार्डन से गहने-कैश से भरा बैग चोरी हो गया। दूल्हे के पिता ने बैग कुर्सी पर रखा था। CCTV चेक करने पर बंद मिले। मामले को लेकर दौलतपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया- दौलतपुरा राजावास के श्याम नगरी निवासी सीताराम यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके बेटे की शादी का प्रोग्राम 6 नवंबर को बांडी नदी मोटू का बास दौलतपुरा स्थित सनसाइन रिसोर्ट में था। दोपहर करीब 3:45 बजे बैंक्वेट हॉल में शादी का प्रोग्राम चल रहा था।

इस दौरान हाथ में लगा बैग कुर्सी पर रख दिया। चोर मौका देखकर कुर्सी पर रखा गहने-कैश से भरा बैग चोरी कर ले गए। 5 मिनट बाद देखा तो बैग नहीं मिला।

बैंक्वेट हॉल में लगे CCTV चैक करने पर बंद मिले। सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी गए बैग में 2.79 लाख रुपए कैश, सोने की चेन, सोने की अंगुठी, चांदी की 3 जोड़ी पायजेब, 3 जोड़ी चिटकी, 3 जोड़ी गूठला, चांदी की 3 अंगुठी रखी थी। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई