best news portal development company in india

रेलवे-वैगन से डीजल चुराने वाली गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार:RPF ने बरामद किया 880 लीटर फ्यूल, सालावास स्टेशन से चुराया था 1500 लीटर

SHARE:

जोधपुर के सालावास रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ा खुलासा किया है। रेलवे स्टेशन पर डीजल से भरे वैगन से 1500 लीटर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पकड़ा गया है। ये दोनों बाड़मेर के मूल निवासी हैं – देवेंद्र चौधरी (सिंघोड़िया, सालावास) और अचलाराम (सालावास रेलवे स्टेशन रोड)। इनके खिलाफ रेलवे संपत्ति चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनके बताए ठिकाने से वारदात में प्रयुक्त पिकअप और 880 लीटर डीजल बरामद किया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। चोरी की गई रेल संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.35 लाख रुपए आंकी गई है, जिसमें से 79,200 रुपए कीमत का डीजल बरामद हो चुका है।​

रात के अंधेरे में स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के वैगन पर चढ़कर ढक्कन खोल उसमें पाइप लगाकर पास खड़ी पिकअप में ड्रम भर ले गए थे बदमाश।
रात के अंधेरे में स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के वैगन पर चढ़कर ढक्कन खोल उसमें पाइप लगाकर पास खड़ी पिकअप में ड्रम भर ले गए थे बदमाश।

आरपीएफ इंस्पेक्टर मदनलाल भाटी ने बताया कि 11 नवंबर की रात 3:35 बजे मालगाड़ी (IOCL डीजल वैगन) स्टेशन पर खड़ी थी। सुबह 9:10 बजे ट्रेन मैनेजर रामजीलाल मीणा और कांटेवाला सुनील गाड़ी ने देखा –तो गार्ड ब्रेक के पास वाले एक वैगन का ढक्कन खुला था। सूचना पर उप निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।​ जांच में पता चला – 1500 लीटर डीजल गायब था। इसकी कीमत करीब लगभग 1.35 लाख रुपए थी

CCTV फुटेज में एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी (RJ-19-GG-6945) दिखी। गाड़ी का मालिक देवेंद्र चौधरी निकला। आरपीएफ ने देवेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसके साथी अचलाराम को IOCL डिपो के पास से गिरफ्तार किया। इन दोनों को साथ लेकर लक्ष्मण के घर दबिश दी गई, लेकिन वो पकड़ में नहीं आया।

डीजल बरामदगी और गिरफ्तारी

आरपीएफ की टीम ने बुधवार को दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पिकअप गाड़ी मोगड़ा गांव की ओरण में बबूल की झाड़ियों से बरामद कर लिया। उसमें 4 प्लास्टिक के ड्रम में भरा हुआ 880 लीटर डीजल बरामद हुआ।

इनके साथी आरोपी लक्ष्मण को की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, ताकि उसे गिरफ्तार कर शेष डीजल की बरामदगी की जा सके।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रात को खड़ी मालगाड़ी के वैगन के ऊपर का ढक्कन खोलकर उसमें पाइप डालकर पिकअप गाड़ी में रखे ड्रमों को भरकर 1500 लीटर डीजल की चोरी की गई। आरोपियों ने यह वारदात सालावास रेलवे स्टेशन पर रात के अंधेरे में अंजाम दी, जब मालगाड़ी स्टेबल थी।​

आरपीएफ की कार्रवाई में ये रहे शामिल

यह कार्रवाई प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा RPF उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नितीश शर्मा जोधपुर और सहायक सुरक्षा आयुक्त चंद्रप्रकाश मिर्धा जोधपुर के निर्देशन में की गई।​ इस RPF टीम में इंस्पेक्टर मदनलाल भाटी (थाना भगत की कोठी), इंस्पेक्टर नवीन कुमार राही (क्राइम ब्रांच जोधपुर), उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह, एएसआई राजेन्द्र विश्नोई, कॉन्स्टेबल अजयसिंह और कॉन्स्टेबल अभय सिंह शामिल थे।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई