best news portal development company in india

चोरी का माल खरीदने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार:चोरी की ज्वेलरी खरीदी थी, पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

SHARE:

ऊर्जा विहार क्षेत्र में पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर खरीदने वाले आरोपी लक्ष्मण सोनी को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले इस प्रकरण में मुख्य आरोपी चन्द्रप्रकाश उर्फ मोगली उर्फ चन्दु को गिरफ्तार कर उससे करीब 25 तोला सोना और सवा किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे।

ये है मामला

ऊर्जा विहार निवासी ईश्वरलाल पुत्र सोहनलाल सुथार ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट 5 सितंबर 2025 को अपने परिवार सहित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने माता का थान गए हुए थे।

शाम करीब 6.30 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर प्रवेश करने पर घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला और अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण गायब व ₹1.80 लाख नकदी चोरी मिले।

अज्ञात चोर ने सोने के रखड़ी सेट, कंगन, पैंडल सेट, टोपस, अंगूठियां, कुल करीब 40 तोला सोना, 20 जोड़ी चांदी की पायल, मूर्तियां, तुलसी, लोटा, गले का रोट व दो जेंट्स घड़ियां चुरा लिए।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने वारदात के बाद सुराग जुटाकर मुख्य आरोपी चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी किया गया माल बरामद हुआ।

पहले भी खरीदी थी चोरी की ज्वेलरी

मामले में चोरी किए गए जेवर खरीदने वाले आरोपी लक्ष्मण सोनी (42) पुत्र हंसराज सोनी निवासी गली नंबर 1, परिहार नगर, भदवासिया थाना माता का थान, जोधपुर पूर्व को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी लक्ष्मण सोनी पूर्व में भी इसी प्रकार की चोरी के माल की खरीद-फरोख्त के मामलों में थाना बनाड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई