best news portal development company in india

दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की कोशिश-VIDEO:महिला का गला दबाया; मेन गेट खोलकर अंदर आते दिखे दो बदमाश

SHARE:

दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की कोशिश की वारदात की गई। बदमाशों ने महिला का गला दबाकर लूटने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया, तब बदमाश भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश नजर आए है।

दोनों घर का मेन गेट खोलकर घुसते नजर आ रहे है। उस समय एक महिला और उनकी नौकरानी घर में थी। घटना मादड़ी स्थित रीको उदय विहार कॉलोनी निवासी मितेश गोलछा के घर की है। उन्होंने प्रतापनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश घर का मैन गेट खोलकर घुसते हुए नजर आ रहे है।
फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश घर का मैन गेट खोलकर घुसते हुए नजर आ रहे है।

शोर मचाने पर भागे बदमाश पीड़ित मितेश गोलछा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को उनकी मां और नौकरानी घर पर थी। दोपहर 3 बजे नकाबपोश बदमाश बाइक पर घर के बाहर आए। दो बदमाश मेन गेट खोलकर अंदर घुसे। मां का गला दबाकर लूटने का प्रयास किया। तभी मां और नौकरानी ने शोर मचाया।

इस पर दोनों बदमाश बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर भाग गए। आरोपी लूट के इरादे से आए थे। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर मितेश गोलछा भी घर पहुंचे। वहीं, पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई