हलैना थाना क्षेत्र के गांव मुडिया गंधार से 15 साल का छात्र लापता हो गया है। कक्षा 10 का छात्र 8 नवंबर को स्कूल गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मुडिया गंधार निवासी मनोहर सैनी ने अपने बेटे प्रवीण सैनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रवीण 8 नवंबर को सुबह 9 बजे गांव सरसेना स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
मनोहर सैनी ने बताया कि उन्होंने प्रवीण की तलाश रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां भी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 12 नवंबर को हलैना थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया।
लापता छात्र प्रवीण की उम्र 15 साल बताई जा रही है। वह स्कूल ड्रेस में घर से निकला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बालक की तलाश में जुट गई है।






