जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया। शादी के झांसे में धोखा देकर 1.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। जवाहर सर्किल थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- जवाहर सर्किल इलाके में रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती कर आरोपी ने मिलना शुरू कर दिया। आरोप है कि सितम्बर-2023 में मिलने के बहाने आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया।
प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवा दिया
शादी करने का झांसा देकर आरोपी उसका देहशोषण करने लगा। नवम्बर-2023 में प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉर्शन करवा दिया। शादी करने की कहकर देहशोषण के साथ ही करीब 1.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। दबाव बनाने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।






