best news portal development company in india

पालड़ी-नागलवास सीमा पर बस-ट्रैक्टर भिड़ंत:हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

SHARE:

आसोप थाना क्षेत्र के नागलवास गांव के पास पालड़ी-नागलवास सीमा पर एक निजी बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। बस भोपालगढ़ से चाड़ी की ओर जा रही थी। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे में बस में सवार 1-2 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बस और ट्रैक्टर दोनों पालड़ी से रातड़ी की दिशा में जा रहे थे। सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने और ओवरटेकिंग के प्रयास में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क का यह हिस्सा संकरा होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर आसोप पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सुचारू किया।

पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों से पूछताछ कर प्राथमिक जानकारी जुटाई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर सड़क को चौड़ा करने और उचित संकेतक लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई