best news portal development company in india

मोबाइल शॉप संचालक को बेचे चोरी के मोबाइल:डिस्काउंट का दिया झांसा, हरियाणा पुलिस दुकान पर पहुंची तो चला पता

SHARE:

जोधपुर में मोबाइल शॉप संचालक को ऑफर के नाम पर सस्ते मोबाइल देने का झांसा देकर चोरी के मोबाइल बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोबाइल शॉप संचालक ने मोबाइल बेचने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

उदयमंदिर थाना में परिवाद के जरिए दी गई रिपोर्ट में नवनीत अरोडा ने बताया कि राय बहादुर मार्केट के पास उसकी मोबाइल शॉप है। वह होलसेल और रिटेल मोबाइल बेचने का काम करता है और पिछले 1 साल से प्रिंस मोबाइल, बरकत कॉलोनी फलोदी के मालिक पवन मुंजासर से मोबाइल की खरीद प्राप्त करता रहा है।

नवनीत ने आरोपी पवन से 13 अगस्त और 14 अगस्त को सैमसंग के मॉडल एस 24 के 28 मोबाइल खरीदे थे आरोपी ने इसके बदले 71500 प्रति मोबाइल के हिसाब से 20 लाख ₹2000 नगदी और यूपीआई के जरिए प्राप्त किया।

डिस्काउंट का दिया झांसा

आरोपी ने कहा कि दीपावली का सीजन होने के चलते उसने अमेजन से डिस्काउंट पर बड़ी संख्या में मोबाइल खरीदे हैं और वह इस पीड़ित को भी पर मोबाइल ₹5000 डिस्काउंट पर दे रहा है। जब बिल मांगा तो वह कुछ समय बाद देने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने मोबाइल बेचने शुरू कर दिए फिर 11 अक्टूबर को हरियाणा के गुड़गांव जिला पुलिस उसकी दुकान पर पहुंची और सभी मोबाइल चोरी के होने के जानकारी दी और गुरुग्राम थाने में हाजिर होने का नोटिस दिया। तब नवनीत को पता चला कि मुझे आरोपी ने चोरी के मोबाइल भेज दिए हैं तो उसने संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा और मैसेज के जवाब देने बंद कर दिए और अंत में रकम लौट आने से भी इंकार कर दिया।

बेचे गए मोबाइल वापस मंगवा कर पुलिस को सौंपे

इधर, पीड़ित ने बेचे गए सभी मोबाइल वापस मंगवा कर गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिए। नवनीत का कहना है कि आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर जालसाजी करते हुए बड़ी रकम एक ही है और उसे पता होने के बावजूद उसे पीड़ित को जानबूझकर चोरी के मोबाइल भेज दिए। उदय मंदिर थाना पुलिस ने परिवाद रिपोर्ट दर्ज कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई