best news portal development company in india

विवेक विहार व चौहाबो थाना पुलिस ने 6 वाहन चोरों को पकड़ा, 8 बाइक बरामद

SHARE:

जोधपुर| विवेक विहार और चौहाबो थाना पुलिस ने दो कार्रवाई कर नाबालिग सहित 6 मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ा। आरोपियों के पास चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की। चौहाबो थाना पुलिस ने चोर के अलावा चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। विवेक विहार थाना पुलिस ने नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार कर 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि प्रधान चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मोटरसाइकिल 3 अक्टूबर की रात घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने जांच कर कुड़ी भगतासनी और विवेक विहार क्षेत्र से चोरी गई 8 मोटरसाइकिल बरामद की। सांगरिया के मामा अचलेश्वर नगर निवासी सुनील रेगर (21), सुनील भाट (20) और पाली के कुशालपुरा स्थित निबाड़ा कलां निवासी हीरालाल उर्फ बबलू बावरी (20) को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को किशोर गृह भेजा गया।

चौहाबो थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक ने बताया कि मथानिया के बिंजवाड़िया निवासी प्रकाश प्रजापत ने 13 अप्रैल को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परीक्षा देने सेंट्रल एकेडमी स्कूल गया था। स्कूल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। उसमें उसका मोबाइल भी था। पुलिस ने इस मामले में बेरू के देवासियों का बास निवासी दुर्गाराम देवासी (32) और माणकलाव के गवारियों की ढाणी निवासी जोराराम बंजारा (47) को गिरफ्तार किया। दुर्गाराम ने 2500 रुपए में कबाड़ी जोराराम को मोटरसाइकिल बेची। उसने टूल बॉक्स में रखा मोबाइल भी चुरा लिया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई