best news portal development company in india

ब्यावर में नेशनल हाईवे पर कंटेनर में लगी आग-VIDEO:दो बार तेज धमाके की आवाज से डरे वाहन चालक, मशीनरी ऑटो पार्ट्स भरे थे

SHARE:

ब्यावर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात एक कंटेनर में आग लग गई। आग लगने के दौरान दो बार धमाके भी हुए, जिससे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने टैंकर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

इस बीच सूचना पर ब्यावर से अग्निशमन वाहन और सदर थाना प्रभारी गजराज सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आगजनी की घटना खरवा चौराहे के पास की है।

कंटेनर के अगले हिस्से में आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
कंटेनर के अगले हिस्से में आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

हाईवे पर एक तरफा यातायात के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आधे घंटे के मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू करवाया। कंटेनर में आग लगने की घटना के बाद चालक व अन्य कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला।

पुलिस ने आग बुझाने के बाद कंटेनर को कब्जे में लिया। कंटेनर में मशीनरी ऑटो पार्ट्स भरे हुए थे। हादसे में कंटेनर के अगले हिस्से में नुकसान पहुंचा वह पिछला हिस्सा समय रहते बचा लिया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई