best news portal development company in india

भीलवाड़ा में महिला के मर्डर का खुलासा:रेप के बाद हुई थी हत्या, दो आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

SHARE:

भीलवाड़ा के मंगरोप थाना क्षेत्र में 9 नवम्बर को सालारिया के पास माधोपुरा रोड किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने खुलासा करते हुए इस वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार और एक ट्रैक्टर ड्राइवर को डिटेन कर मामले का खुलासा किया है।

यह था मामला 9 नवम्बर की सुबह मंगरोप थाने में सूचना मिली कि मंडपिया चारणान-माधोपुर मार्ग पर सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मंगरोप थाना प्रभारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। जांच में मृतका की पहचान भीलवाड़ा निवासी महिला के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतका के पति की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

टेक्निकल डेटा और CCTV फुटेज खंगाले पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश में तकनीकी व मानवीय दोनों पहलुओं पर जांच शुरू की। इसके तहत बीटीएस लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। मृतका के घर से निकलने से लेकर फैक्ट्री तक और शव मिलने की जगह तक आने-जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। आस-पास के शराब ठेकों और दुकानों की फुटेज ली गई। ठेकों पर काम करने वाले सेल्समैनों से पूछताछ की गई।

CCTV फुटेज में 2 युवकों के साथ बाइक पर नजर आई फुटेज में मृतका 2 युवकों के साथ शराब के ठेके पर स्थित एक अंडे की दुकान पर शराब पीते और बातचीत करते हुए नजर आई थी। इसके बाद तीनों एक ही बाइक पर बैठकर चित्तौड़ रोड की ओर जाते हुए दिखाई दिए। इन दोनों संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया।

शराब पिलाकर रेप किया आरोपियों ने बताया कि वे मृतका के साथ शराब पीने के बाद उसे बहला-फुसलाकर चित्तौड़ रोड से मंडपिया-माधोपुर रोड के सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गए। वहां तीनों ने फिर से शराब पी। इसके बाद दोनों ने रेप किया। मृतका विरोध करने लगी और भागने की कोशिश में अंधेरे में सड़क की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

सबूत मिटाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंका दोनों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाकर सबूत मिटाने की नीयत से उसका शव सड़क से घसीटकर झाड़ियों में फेंक दिया और चेहरा कपड़े से ढककर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर ड्राइवर को भी पुलिस ने डिटेन किया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई