best news portal development company in india

राजसमंद में वांटेड तस्कर और महिला साथी गिरफ्तार:अफीम और ड्रग की तस्करी में थे शामिल, एक महीने से चल रहे थे फरार

SHARE:

राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत कुंवारिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांटेड आरोपी और उसे शरण देने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।

एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर कुंवारिया थाना इंचार्ज उदयलाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है।

थाना इंचार्ज के अनुसार पुलिस की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण संख्या 265/2025 में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर कौशल हाडा निवासी जैवाणा (उदयपुर) को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसा रआरोपी अफीम और एमडी ड्रग की तस्करी में शामिल था। करीब एक माह से फरार चल रहा था।

महिला साथी ने फरारी में की थी मदद

वहीं पुलिस ने इस मामले में रेलमगरा निवासी पूजा जाट (24) को पराधियों को शरण देने, भोजन व भागने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि कौशल हाड़ा से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है। टीम में रेलमगरा थाना इंचार्ज सोनाली शर्मा, एएसआई रामसिंह सहित पुलिस की टीम का विशेष सहयोग रहा।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई