best news portal development company in india

जयपुर एयरपोर्ट पर गलत रास्ते पर गई फ्लाइट:दूसरे टैक्सी-वे की तरफ मोड़ दिया, बड़ा हादसा टल गया

SHARE:

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। आज दोपहर 12.30 बजे एक नॉन – शेड्यूल्ड फ्लाइट CS – GLE टेकसिंग के दौरान गलत दिशा में चली गई। फ्लाइट को रनवे पर जाना था। जो अपने टेक्सी-वे से गलती से बे-03 (दूसरा टैक्सी-वे ) की तरफ मोड़ दिया गया। घटना के समय न तो फॉलो-मी वाहन उपलब्ध था। न ही एप्रन कंट्रोल की ओर से स्पष्ट मार्गदर्शन दिया गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

दरअसल, जयपुर से दुबई जाने वाली यह नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी में थी। ATC से टैक्सी क्लियरेंस मिलने के बाद विमान को रनवे 27 की तरफ बढ़ना था। लेकिन गलत निर्देशों के चलते एयरक्राफ्ट अपना टैक्सी-वे छोड़कर बे – 03 (दूसरा टैक्सी-वे ) की ओर मुड़ गया। फॉलो – मी वाहन न होने से एयरक्राफ्ट कुछ देर तक वहीं खड़ा रहा। फॉलो मी वाहन से ही नॉन – शेड्यूल्ड को रनवे पर पहुंचाया जाता है। इसके बाद एप्रन कंट्रोल और ATC को गलती का एहसास हुआ।

रनवे तक सुरक्षित पहुंचाया गया

वहीं, एयरक्राफ्ट के गलत दिशा में जाने की जानकारी मिलते ही फॉलो-मी वाहन मौके पर भेजा गया। इसके मार्गदर्शन में फ्लाइट को दोबारा सही टैक्सी-वे पर लाया गया। इसके बाद एयरक्राफ्ट को रनवे तक सुरक्षित पहुंचाया गया और फ्लाइट ने सामान्य प्रक्रिया के तहत टेकऑफ किया।

इस पूरे मामले पर जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।
इस पूरे मामले पर जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।

घटना के समय दूसरी फ्लाइट की आवाजाही नहीं थी

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गलत टैक्सी-वे पर पहुंचने के समय वहां दूसरी फ्लाइट्स की आवाजाही नहीं थी। ऐसे में अगर बे – 03 पर कोई ऑपरेशन चल रहा होता या आसपास ग्राउंड मूवमेंट अधिक होता तो इसके गंभीर परिणाम या फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

मामले की हो सकती है आंतरिक जांच

इस पूरे घटनाक्रम में ATC और एप्रन कंट्रोल की लापरवाही सामने आई है। अब इस पूरे मामले पर एयरपोर्ट प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। वहीं, इस पूरे मामले की आंतरिक जांच की संभावना जताई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि एयरक्राफ्ट गलत टैक्सी-वे पर कैसे पहुंचा और किस स्तर पर समस्या हुई। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई