best news portal development company in india

रींगस में खेत से ट्यूबवेल केबल, नोजल चोरी:किसानों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए, कहा- पहले भी हो चुकी है चोरी

SHARE:

रींगस नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में एक किसान के खेत से ट्यूबवेल की केबल और फव्वारों के नोजल सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पीड़ित किसान ने इस संबंध में पुलिस थाने में सूचना दी है।

खेत में रखा अन्य सामान भी चोरी

ढाणी बावलियों वाली, वार्ड नंबर 6, रींगस निवासी किसान झाबर मल बावलिया ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से रात के समय करीब एक हजार फीट से ज्यादा लंबी केबल और फव्वारों की तीन नोजल चोरी हो गईं। सुबह जब बावलिया फसल में पानी देने गए, तब उन्हें चोरी का पता चला। खेत में रखा अन्य सामान भी गायब मिला।

किसान झाबरमल सहित क्षेत्र के अन्य किसानों ने बताया- पहले वाहन चोरी की वारदात बढ़ रही थी। अब जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, नगर पालिका के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों, दुकानों और खेतों में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

केबल से तांबा निकालकर बेचते हैं चोर

क्षेत्र में जलस्तर गहरा होने के कारण ट्यूबवेल में एक हजार से दो हजार फीट लंबी केबल लगती है। चोर केबल से तांबा निकालकर बेच देते हैं, जो काफी महंगा होता है। इससे किसानों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप

किसानों का आरोप है कि पुलिस से कार्रवाई की मांग करने पर उन्हें सिर्फ चोर को जल्द पकड़ने का आश्वासन मिलता है। क्षेत्र में हुई एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस अब तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई