best news portal development company in india

जयपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत:गैस पाइप लाइन डाल रहे थे, गड्ढा खोदते समय बिजली वायर कटा

SHARE:

जयपुर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। गैस पाइप लाइन डालने के लिए गड्‌ढा खोदते समय बिजली वायर कटने से उसको करंट लगा था। बगरू थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर CHC बगरू में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

SHO (बगरू) राजेन्द्र गोदारा ने बताया- करंट लगने से बिहार के अररिया देहाती निवासी मोहम्मद शमीम (45) की मौत हो गई। बगरु इलाके में गैस पाइप लाइन डालने के लिए वह काम कर रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह देवलिया में रोड किनारे पाइप लाइन डालने के लिए गड्‌ढा खोद रहा था। लोहे के सबल से गड्‌ढा खोदते समय बिजली वायर कटने से उसको करंट लग गया।

करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथियों ने गंभीर झुलसी हालत में मोहम्मद शमीम को CHC बगरू पहुंचाया। इलाज के दौरान मोहम्मद शमीम को डॉक्टर्स ने डेट डिक्लेयर कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई