best news portal development company in india

जयपुर में दो दोस्तों को मारी गोली:परिचित की शादी से लौट रहे थे, बाइक सवारों ने की फायरिंग

SHARE:

जयपुर में शुक्रवार रात बदमाशों ने दो दोस्तों को गोली मार दी। वह परिचित की शादी में शामिल होकर कार से लौट रहे थे। तीन बाइक पर आए छह बदमाश अंधाधुन फायरिंग कर फरार हो गए। घायल दोनों दोस्तों का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पर्चा बयान पर FIR दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

SHO (आदर्श नगर) मनीष गुप्ता ने बताया- फायरिंग की वारदात घाटगेट स्थित अंकुर सिनेमा के पास हुई। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मोहम्मद शाहिद उर्फ धाबा (32) और खोह नागोरियान निवासी आफताब (28) को गोली मारी गई है। घटनाक्रम के मुताबिक, फायरिंग में घायल मोहम्मद शाहिद और आफताब अपने तीन दोस्तों के साथ कार से आगरा रोड पर एक परिचित की शादी में गए थे। शादी में शामिल होकर पांचों दोस्त कार से वापस लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे घाटगेट स्थित अंकुर सिनेमा के पास कार रोकी।

कार से उतरकर पांचों दोस्त बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान 3 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने उन पर अंधाधुन फायरिंग कर दी। दो-तीन हथियारबंद बदमाशों के फायर करने से मोहम्मद शाहिद के जांघ में और आफताब के कंधे में गोली लगी। लहूलुहान हालत में दोनों के रोड पर गिरने पर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। घायल दोनों दोस्तों को उनके साथियों ने कार से SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हॉस्पिटल में कार छोड़कर तीनों दोस्त भी भाग निकले। मेडिकल सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस SMS हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान पर FIR दर्ज की। पुलिस प्रारम्भिक पूछताछ में आपसी रंजिश के चलते गोली मारना सामने आया है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई