best news portal development company in india

जयपुर में परिचित ने किया युवती से रेप:धोखे से पिलाया नशीली ड्रिंक, अश्लील वीडियो वायरल की धमकी

SHARE:

जयपुर में परिचित युवक के एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। मुहाना थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) गुरभुपेन्द्र कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मुहाना की रहने वाली 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। परिचित होने के कारण आरोपी से मिलना-जुलना भी था। आरोप है कि 25 अक्टूबर को आरोपी मिलने के बहाने आया था। मिलने पर अकेला पाकर साथ लेकर आई ड्रिंक पीने को दी। धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।

नशीला पेय पीने के चलते बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर शांत रहने के लिए धमकाया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई