best news portal development company in india

साइबर ठगी के मामले में 7 आरोपी पकड़े:ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से हो रहा था फॉड, एनएसयूआई का बड़ा नेता निकला मास्टरमांइड

SHARE:

उदयपुर की बड़गांव थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने के लिए बैंक खाते खरीदने-बेचने के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑन लाईन गेमिंग के माध्यम से ठगी करने में माहिर है। आरोपियों में एक आरोपी पूर्व में NSUI शहर का अध्यक्ष भी रह चुका है।

थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बड़ी गांव में मौया चौराहे के पास में स्थित एडेनकार्डिया नामक विला में कुछ युवकों के रूकने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर गौरव भंडारी, रोहित शर्मा, भाग्य दीप सिंह, बृजराज सिंह, पार्थ ओझा और मयूर पटेल, मोहित सिंह को गिरफ्तार किया। ये लोग साइबर ठगी एंव ऑनलाइन गेमिंग से धोखाधड़ी करते हुए मिले। जो अलग-अलग राज्यों से ऑनलाइन साइबर फ्रॉड​ कर चुके हैं। इनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज है।

ये लोगो से कमीशन पर खाते खरीदकर अन्य को कमीशन पर देकर धोखे से ऑनलाइन ठगी एवं ऑनलाइन गेम की राशि ट्रांसफर करा कमीशन लेते है और बैंक खाते खरीदने बेचने का काम करते है। आरोपियों में गौरव भंडारी मास्टर मांइड है, उदयपुर में NSUI का जिलाध्यक्ष रह चुका है। उसके इशारे पर ही पूरा ठगी गेम चल रहा थाा। इससे पहले भी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु चौधरी भी झुंझुनू में सट्टे के एक मामले में पकड़े जा चुके है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई