best news portal development company in india

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे:डबोक से सीधे सीएम पहुंचे डूंगरपुर, आयोजित ‘जनजाति गौरव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

SHARE:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर आए। यहां से वे सीधे डूंगरपुर के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री शनिवार सुबह राजकीय विमान द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर में डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी और सलूंबर विधायक शांता मीणा ने स्वागत किया। विधायकों ने मुख्यमंत्री से चर्चा भी की। वहां से हेलिकॉप्टर द्वारा डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

मुख्यमंत्री शर्मा डूंगरपुर में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेकर शाम 4.50 बजे पुनः डबोक लौटेंगे। यहां से राजकीय विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर स्थानीय उदयपुर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा को लेकर प्रबंध किए है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई