best news portal development company in india

जयपुराइट्स को मिली नई एयर कनेक्टिविटी:25 दिसंबर से शुरू होगी जयपुर-नवी मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट, बिजनेस और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

SHARE:

जयपुराइट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुंबई के नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 25 दिसंबर से फ्लाइट संचालन शुरू हो रहा है, इसी दिन से जयपुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू की जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर से नवी मुंबई रूट पर आवाजाही के लिए अपनी पहली सीधी फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है।

दरअसल, नवी मुंबई एयरपोर्ट मॉडर्न सुविधाओं और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस है। एयरपोर्ट खुलने से मुंबई महानगर क्षेत्र में एयर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकेगा। जयपुर के लिए यह कनेक्टिविटी खास तौर पर महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि अभी तक मुंबई यात्रा के लिए यात्रियों को भीड़भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था।

शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेगी इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 25 दिसंबर से फ्लाइट 6E – 954 नवी मुंबई से जयपुर के लिए दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी। जो शाम 4 बजकर 40 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 955 जयपुर से नवी मुंबई के लिए शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेगी। जो शाम 6 बजकर 55 मिनट पर नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी।

सफर को अधिक सुगम बनाएगा एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह फ्लाइट शुरू होने से जयपुर और मुंबई महानगर क्षेत्र के बीच बिजनेस, पर्यटन और ट्रेड को बढ़ावा मिलेगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट का लोकेशन भी बड़ा फायदा देगा, क्योंकि नवी मुंबई, ठाणे और पनवेल क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह सफर को अधिक सुगम बनाएगा। वहीं जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ती कनेक्टिविटी से पिंक सिटी की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई