best news portal development company in india

रास में श्री सीमेंट ट्रेलर से युवक कुचला:परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे और रोजगार की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

SHARE:

रास थाना क्षेत्र के खेड़ा चौराहा बगतपुरा में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। देवगढ़ निवासी रतनलाल पुत्र छोटूराम श्री सीमेंट के ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रतनलाल रात में ब्यावर से अपने गांव लौट रहा था।

श्री सीमेंट प्लांट के आसपास सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ दिन पहले भी प्लांट के एक ट्रेलर ने मसूदा घाटे में एक टेंपू को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी। उस दुर्घटनास्थल पर ट्रेलर से शराब की बोतलें मिली थीं, जिससे चालक की लापरवाही के आरोप लगे थे।

RLP के प्रवक्ता रोहित गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के मुख्य कारण तेज रफ्तार, ड्राइवरों की लापरवाही, खराब सड़कें और चौराहों पर सिग्नल व यातायात नियंत्रण का अभाव है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने में विफल रहा है, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन भी बिना उचित योग्यता वाले ड्राइवरों को वाहन सौंप रहा है।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के साथ रास अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मुख्य मांगें हैं कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रेलर ड्राइवर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, मृतक परिवार को उचित आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को रोजगार प्रदान किया जाए।

समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का धरना और विरोध प्रदर्शन जारी था।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई