best news portal development company in india

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने युवती से किया रेप:शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शिकार, पुलिस में मामला दर्ज

SHARE:

जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड उसका देहशोषण करता रहा। शादी करने की झूठ बोलकर आरोपी उसे धोखा देता रहा। खोरा बीसल थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (खोरा बीसल) सुरेन्द्र सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया- खोरा बीसल की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने-जुलने के दौरान उसे शादी करने के लिए प्रपोज किया। आरोप है कि मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया।

शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड लगातार उसका देहशोषण करने लगा। लम्बे समय तक झूठ बोलकर शादी करने की कहकर धोखा देता रहा। दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई