best news portal development company in india

जयपुर में ब्लैकमेल कर युवती से रेप:चोरी-छिपे बनाए अश्लील वीडियो, वायरल कर बदनाम करने की धमकी

SHARE:

जयपुर में ब्लैकमेल कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। चोरी-छिपे बनाए अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी परिचित ने उसके साथ देहशोषण किया। अश्लील वीडियो को वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। खोह नागोरियान थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (खोह नागोरियान) ओमप्रकाश मातवा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- खोह नागोरियान की रहने वाली 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से बातचीत के साथ घर पर आना-जाना था। आरोप है कि आरोपी परिचित ने चोरी-छिपे उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। खुद के मोबाइल में बनाए अश्लील वीडियो को दिखाया।

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। ब्लैकमेल कर आरोपी लगातार उसका देहशोषण करने लगा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई