best news portal development company in india

पहले युवक को पीटा, फिर सड़क पर दौड़ाई गाड़ियां:गाजर से भरे ट्रक से टकराईं 2 कैम्पर, 5 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

जोधपुर ग्रामीण जिले के ओसियां थाना क्षेत्र में रविवार रात दो गुटों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। एक गुट के बदमाशों ने दूसरे गुट के एक युवक का पीछा करके उसे बुरी तरह पीटा।

हमला करने के बाद आरोपी तेज रफ्तार गाड़ियां दौड़ाने लगे। इसी बीच 2 कैम्पर गाजर से भरे एक टेंपो ट्रक से टकरा गईं। हादसे में 5 बदमाश घायल हो गए। घटना ओसियां बाजार के आसपास की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे में कैम्पर गाड़ी भी ट्रक से टकराने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कैम्पर गाड़ी भी ट्रक से टकराने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई।

गाजर से भरे टेंपो ट्रक से टकराई कार थाना अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया- रविवार रात करीब 10 बजे रावल सिंह जोधपुर जाने के लिए रवाना हुआ था। तभी चाडी चौराहे के पास दुर्गसिंह और उसके साथियों ने उसे देख लिया। उन्होंने अपनी गाड़ियों से पीछा किया और बिगमी के करीब रावल सिंह पर हमला कर दिया। हमले में रावल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान भागते वक्त हमलावरों की दूसरी गाड़ी आगे चल रहे गाजर से भरे टेंपो ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच बदमाश चोटिल हुए।

कैम्पर गाड़ियों से पीछा, बाजार में फैली दहशत बदमाशों ने चाडी चौराहे से पीछा शुरू किया और तेज रफ्तार में गाड़ियां भगाईं। रास्ते में तोड़फोड़ और लहराते वाहनों से कई लोग डरे-सहमे रहे। थोब बारा फांटा के पास बदमाशों की गाड़ी गाजर के ट्रक से टकरा गई। भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पांच घायल, एक की हालत नाजुक घायलों में रावल सिंह के अलावा पुखराज (30) पुत्र भींयाराम निवासी घेवड़ा, ओमपाल सिंह (30) पुत्र उमेश सिंह निवासी बुचेटी, भगवान सिंह (28) पुत्र उम्मेद सिंह, रमेश (30) पुत्र भंवराराम और देवेंद्र सिंह (24) पुत्र कालूसिंह निवासी कपूरिया फांटा शामिल हैं। पुखराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को पहले ओसिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने रावल सिंह के पर्चा बयान के आधार पर दुर्गसिंह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं टेंपो चालक ने भी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और सड़क हादसे के मामले में रिपोर्ट दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई