best news portal development company in india

चेन स्नैचिंग के लिए गुजरात से जोधपुर आते थे आरोपी:एक महिला को रखते थे अपने साथ, टैक्सी में लिफ्ट देने के बहाने करते थे वारदातें

SHARE:

जोधपुर के प्रतापनगर पुलिस ने चैन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी संगठित रूप से टैक्सी का इस्तेमाल करते थे। इसमें एक महिला को साथ रखते थे। उनकी योजना महिलाओं को टैक्सी में बैठाकर उनकी सोने की चेन चोरी करना और फिर फरार हो जाना था।

पीड़िता शकुंतला ने सूरसागर 29 सितम्बर 2025 को रिपोर्ट दी कि बैंक ऑफ बड़ौदा, चांदपोल विधाशाला रोड से घर लौटते समय एक टैक्सी उनके पास रुकी। ड्राइवर और टैक्सी में बैठे 2 पुरुष ओर एक महिला ने उन्हें बैठने के लिए कहा।

भरोसा करके वह टैक्सी में बैठ गईं। इसी दौरान टैक्सी में मौजूद महिला और दोनों पुरुषों ने उनकी गले में पहनी सोने की चैन उतार ली। घर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला।

ऐसे आए पकड़ में टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। पता चला कि इसी प्रकार की वारदात में पुलिस थाना महामंदिर ने कुछ आरोपियों को पहले ही पकड़ा हुआ है। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने प्रतापनगर इलाके की इस वारदात को भी स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चैन और घटना में प्रयुक्त टैक्सी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार यह गैंग गुजरात से टैक्सी लेकर आता था, वारदात कर वापस गुजरात लौट जाता था।

गिरफ्तार किए गए आरोपी 1. भीमा भाई, उम्र 36 वर्ष, निवासी सरदार नगर, मेहमदाबाद, जिला खेडा, गुजरात। 2. मुंसरी जाफर भाई , उम्र 32 वर्ष, निवासी सरदार नगर, सिखवाडा, थाना मेहमदाबाद, जिला खेडा, गुजरात। 3. पारू पत्नी कालूराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुमार खान, न्यू रेलवे स्टेशनगरनाल, मेहमदाबाद, जिला खेडा, गुजरात।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई