best news portal development company in india

बीमार रिश्तेदार से मिलने गया था परिवार, घर से चोरी:मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर, सोने-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार

SHARE:

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर अलमारी में रहकर सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित अपने ससुर की तबीयत खराब होने पर पीहर गया हुआ था। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार केसरी नंदन कॉलोनी निवासी पवन कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके ससुर की तबीयत खराब होने पर वह अपनी पत्नी के साथ उनके घर पर सोने गया हुआ था। जब वापस पहुंचा तो घर में ताले टूटे हुए थे।

पीड़ित ने बताया की अलमारी के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। चोर पत्नी का मंगलसूत्र व एक चांदी का सिक्का और 5 हजार नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। अलमारी में तोड़फोड़ भी की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई