best news portal development company in india

MBBS में एडमिशन के नाम पर करोड़ों ठगे, अरेस्ट:खुद को नीट एग्जाम की सलेक्शन कमेटी में बताता था बदमाश, CBI अफसर का फेक लेटर भेजकर धमकाता

SHARE:

जयपुर पुलिस ने MBBS में एडमिशन के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने वाले एक शातिर को अरेस्ट किया है। शातिर बदमाश नीट एग्जाम में सलेक्शन कमेटी का मेंबर बताकर कॉन्टैक्ट करता था। रुपए वापस मांगने पर CBI अफसर का फेक लेटर भेजकर धमकाता था। श्याम नगर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अलवर जेल से अरेस्ट कर आए शातिर जालसाज से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- ठगी के मामले में आरोपी विवेक कुमार उर्फ विनीत जोशी उर्फ राहुल उर्फ राहुल गुप्ता (32) पुत्र विनोद कुमार उर्फ शंकर जोशी उर्फ दिलीप श्रीवास्तव निवासी सिवान बिहार हाल वाराणसी उत्तर प्रदेश को अरेस्ट किया है। अलवर पुलिस ने पिछले दिनों आपराधिक मामले में अरेस्ट कर अलवर जेल भेजा था।

अलवर जेल में बंद जालसाज को श्याम नगर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अरेस्ट कर जयपुर लेकर आई है। राजस्थान के अलावा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम व मध्य प्रदेश में उसके खिलाफ करोड़ों रुपए की ठगी के मामले दर्ज है। ठगी की रकम को 100 से अधिक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर चुका है। पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई गई है।

ऐसे करता था ठगी श्याम नगर (SHO) दलवीर सिंह ने बताया- श्याम नगर थाने में निर्माण नगर निवासी महेश चन्द अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनकी बेटी ने नीट का एग्जाम दिया था। मार्च-2023 में उनके मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम विनीत जोशी बताया। बताया कि वह नीट के एग्जाम में सलेक्शन कमेटी का मेंबर है। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताते हुए कहा कि मैं आपकी बेटी का एनआरआई कोटे की सीट पर कॉलेज में एमबीबीएस के लिए एडमिशन करवा दूंगा।

बेटी की सीटी रिजर्व करने की कहकर जालसाज ने 5.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। एडमिशन नहीं होने पर रुपए वापस मांगने पर सीबीआई ऑफिसर का फेक आईडी कार्ड लेटर भेजकर धमकाने लगा।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई