best news portal development company in india

घरों की घंटियां बजाकर भागने का वीडियो इंस्टा पर डाला:पुलिस ने कान पकड़कर माफी मंगवाई; बोले- प्रैंक वीडियो बना कर फेमस होना चाहते थे, सॉरी…

SHARE:

सड़कों पर बाइक की स्टंटबाजी करने और घरों की घंटियां बजा कर भागने वाले 3 युवकों को पुलिस ने कान पकड़कर माफी मंगवाई। तीनों प्रैंक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते थे। सोशल मीडिया पर फेमस होने और इन्फ्लुएंसर बनने के लिए नई-नई प्रैंक बनाते और उसे सोशल मीडिया पर डाल देते थे।

तीनों कान पकड़ कर बोले- हमने जो गलती की है ऐसे गलती दोबारा कभी नहीं करेंगे। इंस्टाग्राम पर ऐसी वीडियो भी नहीं डालेंगे। सॉरी…

मामला भीलवाड़ा के भीमगंज थाना इलाके का सोमवार का है।

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया- मामले में कपिल (18) पिता ललित मेवाड़ा निवासी नेहरू विहार, सक्षम (18) पिता मुकेश जैन निवासी सांगानेर रोड, शौर्य प्रताप (19) पिता भानु प्रताप सिंह निवासी आरसी व्यास कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने प्रैंक वीडियो बनाने वाले तीन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने प्रैंक वीडियो बनाने वाले तीन को गिरफ्तार किया।

डोर बेल बजा कर भाग जाते

तीनों हवाबाजी और सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए प्रैंक वीडियो डालते थे। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए थे। इन वीडियो में युवक भीलवाड़ा शहर में बाइक पर हुड़दंग मचाते हुए स्टंट कर रहे थे। वहीं दूसरे वीडियो में युवक एक मोहल्ले में घर की डोर बेल और गेट बजाकर भाग जाते। इससे वे आमजन को परेशान करते हुए नजर आ रहे थे।

इस वीडियो के सामने आने पर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने एक्शन लिया और सोशल मीडिया सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टीम ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रैंक वीडियो देख आया आइडिया

SHO ने बताया- पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया- उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियोज देखे थे। इसमें कुछ युवक फेमस होने के लिए सड़क पर हुड़दंग मचाते हैं। फेमस होने के लिए सड़कों पर बाइक स्टंट भी करते हैं। कुछ वीडियोज में मकान के दरवाजे की घंटी बजा लोगों को परेशान कर भाग जाते थे।

ऐसे में, इससे इन्फ्लुएंस होकर तीनों से ऐसे वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर डाल दिए। इसके बाद पुलिस ने तीनों से सोशल मीडिया से इन्फ्लुएंस नहीं होने को लेकर सन्देश भी जारी करवाया।

एसपी बोले- ऐसी हरकतों से दूर रहें

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। युवाओं से अपील है कि सोशल मीडिया पर हवाबाजी के लिए किसी भी तरह की गैर कानूनी हरकत से दूर रहे।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई