best news portal development company in india

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदी यूज कर रहे डोंगल:बिजली कोठड़ी रखा था छिपा, स्टोर रुम की तलाश में मिला

SHARE:

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के नेट के लिए डोंगल यूज करने का मामला सामने आया है। बिजली कोठड़ी के स्टोर रुम में छिपा रहा डोंगल तलाश के दौरान जेल प्रशासन को मिला। लालकोठी थाने में जेल प्रहरी की ओर से अज्ञात बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

SHO (लालकोठी) प्रकाश राम बिश्नोई ने बताया- जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी राजेश सिंह तंवर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जेल प्रशासन की ओर से जेल के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सोमवार दोपहर को जेल में तलाशी ली गई। सर्च के दौरान जेल के बिजली कोठड़ी के स्टोर रुम की तलाश ली गई। तलाशी के दौरान स्टोर रुम में छिपा रखा डोंगल मिला।

बंदियों ने जेल में नेट यूज करने के लिए बिजली कोठड़ी के स्टोर रुम में डोंगल लगा रखा था। डोंगल के बारे में पूछताछ करने पर बंदियों ने जानकारी होने से मना कर दिया। जेल में नेट के लिए बंदियों के डोंगल यूज करने के बारे में जेल अधिकारियों को बताया गया। लालकोठी थाने में जब्त डोंगल के आधार पर अज्ञात बंदी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई