best news portal development company in india

सिरसा में एक्सपायरी सामान पर री-स्टिकर लगाकर बेचा:फूड सेफ्टी विभाग की रानिया में दुकानों पर रेड; एक्सपायर डेट का सामान मिला

SHARE:

सिरसा जिले के रानिया में फूड सेफ्टी विभाग ने एक्सपायरी सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने आज सुबह शहर की विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की, जहां एक्सपायरी डेट वाले सामान पर री-स्टिकर लगाकर बेचा जा रहा था।

यह कार्रवाई स्थानीय निवासी सुनील शास्त्री की शिकायत पर की गई। शास्त्री ने बताया था कि उन्होंने लगभग 25 अक्टूबर को दुकानों से सामान खरीदा था, जिस पर री-स्टिकर लगा हुआ था। जब उन्होंने स्टिकर हटाया तो नीचे एक्सपायरी डेट का पुराना लेबल मिला।

डॉ. गौरव छाबड़ा की अगुआई में छापेमारी फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉ. गौरव छाबड़ा ने अपनी टीम के साथ यह छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों पर एक्सपायर और अनलेबल्ड सामान मिला। कुछ दुकानदार एक्सपायरी डेट वाले स्टिकर के ऊपर नया स्टिकर लगाकर सामान बेच रहे थे। विभाग ने मौके से कई नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैकिंग पर नई डेट के स्टिकर लगाकर सामान को बेचा जा रहा है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैकिंग पर नई डेट के स्टिकर लगाकर सामान को बेचा जा रहा है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

दुकानदारों को दी चेतावनी और हिदायतें छापेमारी के दौरान विभाग ने दुकानदारों को फूड सेफ्टी नियमों का पालन करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर दोषी दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

शिकायतकर्ता अब भी असंतुष्ट शिकायतकर्ता सुनील शास्त्री ने बताया कि दिवाली के बाद कई दुकानदार एक्सपायरी सामान बेच रहे थे। हालांकि विभाग की कार्रवाई के बावजूद वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

वहीं शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि बार बार शिकायत देने के बाद भी फूड सेफ्टी विभाग ने बहुत समय बीत जाने के बाद ये कार्रवाई की है और उन्होंने बताया कि मुझे बिना बताए फूड सेफ्टी विभाग रानिया में कुछ दुकानों पर पहुंचा जिन दुकानों की शिकायतें दे रखी थीं और उसके बाद मुझे बुलाया गया जिसके कारण मैं इस कार्रवाई से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हूं

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई