best news portal development company in india

राजसमंद में कुक कम हेल्पर ने पेंशन की मांग की:दूध गर्म करने का भुगतान बढ़ाने को कहा; कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन

SHARE:

राजसमंद कलेक्ट्री के बाहर आज कुक कम हैल्पर संघर्ष समिति के बैनर तले आज कुक कम हेल्पर की महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम नरेश बुनकर को सौंपा।

ज्ञापन के अनुसार 15 अगस्त 1995 से पीएम पोशण योजना (राष्ट्रीय मीड डे मील योजना) के तहत सरकारी स्कूलों की शाला प्रबंधक समिति व स्कूल प्रबंधक समिति के प्रस्ताव से प्रदेशभर में एक लाख नौ हजार के करीब कुक कम हैल्पर लगाए गए हैं।

मानदेय बढ़ाने की मांग

वर्तमान में 1 अप्रैल 2025 से कुक कम हैल्पर का मानदेय 2297 रुपए किया गया जो वर्तमान की मंहगाई को देखते हुए बहुत ही कम है। इस मानदेय को 18 हजार रुपए कम से कम किया जाए। इसके अलावा पन्नाधाय बाल गोपाल दुग्ध योजना के तहत दुध गर्म करने के लिए 500 प्रतिमाह को बढ़ाकर 1500 रुपए किया जाए।

पेंशन की व्यवस्था की जाए

ज्ञापन मे बताया कि पिछले पांच माह से अधिक से समय से बकाया मानदेय बैंक में जमा कराया जाए। महिला कर्मचारियों का सामूहिक बीमा कराया जाएं। इसके अलावा महिलाओं को साल में दो बार पोषाक उपलब्ध कराई जाए। पिछले सालों में से जो कार्यरत है उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर नियमानुसार स्थायी करने के आदेश दिए जाएं। जिस प्रकार राजकीय कर्मचारियों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है उसी प्रकार कुक कम हैल्पर को के लिए भी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई