best news portal development company in india

जूली बोले- राजस्थान में वोट चोरी नहीं होने देंगे:कहा- गलत तरीके से नाम नहीं काटने दिया जाएगा, SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता निगरानी रखेंगे

SHARE:

कांग्रेस ने SIR को लेकर सभी नेताओं को बारीकी से मॉनिटरिंग करने का टास्क दिया है। स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- राजस्थान में वोट चोरी नहीं होने देंगे। पार्टी पूरी नजर रखे हुए है। वोटर लिस्ट में किसी का नाम गलत तरीके से नहीं काटने दिया जाएगा।

जूली ने कहा- कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मान्यता है कि मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित होनी चाहिए। इसमें किसी भी फर्जी नाम का प्रवेश न हो और किसी भी वैध मतदाता का नाम न कटे, यह हमारी प्राथमिक प्रतिबद्धता है। वर्तमान में चल रही SIR प्रक्रिया पर पार्टी की पूरी नजर

जूली ने कहा- वर्तमान में चल रही SIR प्रक्रिया पर पार्टी की पूरी नजर है। कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा को लेकर पूरी तरह संकल्पबद्ध है। राजस्थान में किसी भी प्रकार से वोट चोरी न हो, इसको लेकर पार्टी के सभी BLA, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं।

जूली ने कहा- कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे। SIR प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, दबाव या अनियमितता न हो, तथा पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ हो।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई