best news portal development company in india

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर दो हादसों में 7 लोग घायल:खाटूश्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की कार-ट्रैक्टर भिड़े, लूनेठा के पास कार -बाइक की टक्कर

SHARE:

दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 148 पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 7 लोग घायल हो गए। पहली घटना रायसर थाने के पास हुई, जहां खाटूश्यामजी दर्शन के लिए दिल्ली से जा रही एक कार और एक ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में कार में सवार पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायल श्रद्धालुओं को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायल दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं।

इसी राजमार्ग पर लूनेठा गांव के पास एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का नंबर उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है, और कार सवार खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस यूपी लौट रहे थे।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल बाइक सवारों को अस्पताल भेज दिया था। बाद में रायसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई