best news portal development company in india

सीकर में 1598 लीटर शराब व पिकअप जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार:शोभासर से मंगलूणा जा रही पिकअप में 185 कार्टून में भरी थी शराब

SHARE:

सीकर जिले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थों के परिवहन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से शराब के भरे कार्टून बरामद किए हैं। नेछवा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिना लाइसेंस शराब ले जा रही पिकअप गाड़ी से 1598 लीटर शराब जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रबीण नायक नूनावत ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते बड़ी मात्रा में अवैध शराब, एक पिकअप जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि डीएसटी ने नेछवा थाना पुलिस को सूचना दी कि शोभासर की तरफ से मंगलूणा की तरफ जा रही एक पिकअप गाड़ी में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना मिलने पर एएसआई राजेंद्र सिंह के साथ पुलिस टीम ने तालाब की ढाणी के पास नाकाबंदी शुरू कर दी।

इस बीच एक पिकअप गाड़ी को रोककर देखा तो कार्टूनों में शराब भरी हुई थी। पिकअप ड्राइवर के पास शराब परिवहन का लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने पिकअप गाड़ी में रखे 185 अवैध शराब के कार्टून जब्त किए। इन 185 कार्टून में कुल 1598 लीटर शराब भरी हुई थी। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर ड्राइवर शब्बीर अली को गिरफ्तार किया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई