best news portal development company in india

जयपुर में 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप:कैफे में केक खिलाकर बेहोश किया; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

SHARE:

जयपुर में 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी लड़कों ने कैफ बुलाकर केक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। इसके बाद रेप कर वीडियो बना लिया। वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर पीड़िता से रुपए मंगवाते रहे।

इसके बाद उसकी मां को भी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। झोटवाड़ा थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने मंगलवार को तीन लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (झोटवाड़ा) आलोक कुमार कर रहे है।

पीड़िता का अश्लील वीडियो दिखाकर मांगे रुपए पुलिस ने बताया- झोटवाड़ा की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि 10 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक लड़के का कॉल आया था।

कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी लड़की के कुछ वीडियो और फोटो है, जिसे आपको दिखाने के लिए मिलना चाहता हूं। घर मिलने बुलाने पर आरोपी लड़के ने अपने मोबाइल में बेटी के दो अश्लील वीडियो दिखाए। वीडियो में दो अलग-अलग लड़के आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे।

मोबाइल में 5-6 न्यूड फोटो भी दिखाए। लड़कों ने नाबालिग बेटी के अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर 2 लाख रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर वीडियो-फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने धमकी दी। महिला ने बताया कि घबराकर घर में रखे 70 हजार रुपए दे दिए। बाकी के बचे रुपए जल्द देने की बात कहकर अश्लील फोटो-वीडियो को डिलीट करने की कहा।

पीड़िता की मां का आरोप है कि एक नंवबर को दूसरे आरोपी लड़के ने कॉल किया। कहा- जो पैसे मांगे थे, वो आपने अभी तक नहीं दिए है। जल्द पैसे दे दो, वरना वीडियो वायरल कर देंगे। कॉल कर धमकाया कि तुमने अब पैसा नहीं दिया तो अश्लील बेवसाइट को वीडियो बेच देंगे। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर धोखे से कैफे बुलाया बेटी से पूछने पर वह रोने लगी। उसने रोते-रोते बताया कि इंस्टाग्राम पर एक लड़के ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। एक्सेप्ट करने पर चेटिंग-कॉलिंग कर बात करने लगा था। 12 सितंबर को उसने मिलने का दबाव बनाया। विश्वास कर एक कैफे में मिलने गई। वो छेड़छाड़ करने लगी तो उठकर आ गई।

उसकी इंस्टाग्राम आईडी को ब्लॉक कर दिया। कुछ दिनों बाद दूसरी इंस्टाग्राम आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने पर एक्सेप्ट कर ली। दोबारा आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड से चेटिंग-कॉलिंग पर बातचीत होने लगी। माफी मांगकर दोबारा ऐसा नहीं करने का विश्वास दिलाया।

दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप 25 सितंबर को माफी मांगने की बात कहकर आरोपी ने मिलने बुलाया। कैफे के बेसमेंट में बैठकर इंस्टाग्राम फ्रेंड के साथ बातचीत की। आरोपी के दो दोस्त खाने-पीने के लिए कॉफी और केक लेकर आए। केक खाते ही बेहोशी छाने लगी।

बेहोशी की हालत में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। होश आने पर विरोध करने पर मुंह दबाकर मारपीट की। आरोपी लड़कों ने धमकाते हुए कहा- यह वीडियो हम तेरे मम्मी-पापा को भेज देंगे। मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपियों ने वीडियो बना लिया।

ब्लैकमेल कर पीड़िता से करवाई चोरी लड़कों ने ब्लैकमेल कर धमकाया कि अब तू हमारे बुलाने पर आती रहना। अगले दिन 26 सितंबर को 25 हजार रुपए लेकर आने के लिए धमकाया। वरना वीडियो वायरल कर देंगे। घर में रखे 12 हजार रुपए चोरी कर आरोपियों को लाकर दिए। कम रुपए लेकर देने पर आरोपियों ने धमकाया। आरोपी लड़कों ने वापस कैफे में रेप किया। अलग-अलग समय पर कॉल कर रुपयों की डिमांड करने लगे। ब्लैकमेल करने पर 3-4 बार पैसे व ज्वैलरी चोरी कर आरोपियों को दिए।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई