best news portal development company in india

तीन सड़क हादसों में 10 लोग घायल:मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर कार, ट्रैक्टर और बाइकों में भिड़ंत

SHARE:

मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर रायसर थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

पहला हादसा लूनेठा मोड़ के पास हुआ, जहां कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। रायसर थाना पुलिस ने घायलों को निम्स अस्पताल भिजवाया, जहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद कार हाईवे के पास बनी खाई में चली गई थी।

दूसरा हादसा हाईवे पर रतनपुरा के पास हुआ। यहां दो बाइकों की टक्कर में हरीपुरा निवासी भंवरलाल शर्मा और गोकुल शर्मा के साथ शिवपुरी निवासी अनिल यादव घायल हो गए। रायसर थाना के एसआई रामसहाय ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

तीसरा हादसा हाईवे पर बहलोड़ के पास हुआ। इसमें कार की टक्कर से बाइक सवार समरा निवासी राकेश कुमार और गुढ़ा चुरानी, अलवर निवासी राजेश कुमार घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही बाइक सवार घायलों को अस्पताल भिजवाया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई