best news portal development company in india

बेटे की जगह पिता की किडनैपिंग का था प्लान:जयपुर से स्कॉर्पियो गाड़ी भी चोरी कर सीकर लाए थे, रिस्क बढ़ने पर बेटे को उठाया था

SHARE:

सीकर के बहुचर्चित धीरीश उर्फ गुन्नू हुड्डा किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों की प्लानिंग बेटे की जगह पिता को किडनैप करने की थी। इसमें असफल होने पर बेटे को अगवा कर ले गए थे।

मामला 3 साल पुराना है, जिसमें 3 आरोपियों सुनील कुमार, आनंदपाल और योगेश को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। तीनों ने 4 दिसंबर 2022 को आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक महावीर हुड्‌डा के बेटे गुन्नू का किडनैप किया था। भास्कर ने मामले में पैरवी करने वाले सीनियर एडवोकेट राजेंद्र हुड्डा से बातचीत की, जिसमें उन्होंने बड़ा खुलासा किया।

मामले में कोर्ट ने तीन आरोपी आनंदपाल,योगेश और सुनील को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मामले में कोर्ट ने तीन आरोपी आनंदपाल,योगेश और सुनील को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

पढ़िए, मामले को लेकर वकील ने क्या बताया

गुन्नू के पिता के किडनैप के लिए चोरी की थी स्कॉर्पियो एडवोकेट राजेंद्र हुड्डा ने बताया- आरोपियों की गुन्नू के पिता आदर्श पब्लिक स्कूल के संचालक महावीर हुड्‌डा को किडनैप करने की प्लानिंग थी। आरोपी सुनील कुमार और आनंदपाल ने 19 सितंबर 2022 को जयपुर के हरमाड़ा इलाके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी की थी। गाड़ी चोरी का मामला हरमाड़ा थाने में भी दर्ज हुआ था। गाड़ी चोरी करने के बाद पिस्टल खरीदी थी।

आरोपियों ने 21 सितंबर को महावीर हुड्डा का रात 7 से 8 बजे के बीच घर जाते समय उनकी गाड़ी के शीशे तोड़कर किडनैप करने का प्लान बनाया था लेकिन जब वे घर जा रहे थे। तब उनके आगे पीछे एक-दो गाड़ियां और चल रही थी। इस कारण आरोपी सफल नहीं हो सकें।

किडनैपिंग में फेल होने पर नाकाबंदी तोड़कर भागे किडनैप करने में असफल होने पर आरोपी पार्टी करने के लिए जाने लगे। इस दौरान सीकर के लोसल थाना इलाके में पुलिस नाकाबंदी को तोड़ दिया। पुलिस ने पीछा किया तो अपनी स्कॉर्पियो को छोड़कर भाग गए। गाड़ी में ही उनकी पिस्टल रह गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो और पिस्टल को जब्त कर लिया। लोसल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी कुछ दिनों तक शांत बैठ गए।

पिता की जगह बेटे के किडनैप का बनाया प्लान आरोपी सुनील और आनंदपाल ने 28 सितंबर को नेछवा थाना इलाके के जुलियासर गांव से बोलेरो गाड़ी को चोरी किया। नेछवा पुलिस थाने में गाड़ी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। बदमाशों को महावीर हुड्डा का किडनैप करने में आरोपियों को रिस्क का काम लग रहा था।

तब उन्होंने प्लानिंग को बदला और उनके बेटे को किडनैप कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया। फिरौती कॉल के लिए योगेश ने कटराथल गांव से सिम ली। इसके बाद 3 अक्टूबर 2024 को सुनील और आनंदपाल ने गुन्नू की रैकी करना शुरू किया। 4 दिसंबर को गुन्नू को किडनैप कर लिया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई