best news portal development company in india

अजमेर के मयूर स्कूल के स्टूडेंट से मारपीट-अश्लील हरकत; VIDEO:चाचा बोले- मोटी फीस दे रहे, सुरक्षा जरूरी; आरोपी छात्रों ने सोशल मीडिया पर धमकाया

SHARE:

अजमेर के मयूर स्कूल में पढ़ने वाले बिजनेसमैन के 17 साल के बेटे से उसके क्लासमेट ने दो बार मारपीट और अश्लील हरकत की थी। यह दावा पीड़ित स्टूडेंट के परिजन ने किया है। घटना के तीन वीडियो सामने आए हैं। इनमें आरोपी छात्र पीड़ित स्टूडेंट को पीटते नजर आ रहे हैं। उठक-बैठक करवाकर माफी भी मंगवा रहे हैं।

पीड़ित स्टूडेंट के परिवार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिल रही हैं। इस मामले की सूचना दोनों थानों की पुलिस को भी दी गई है। परिजनों ने मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

स्टूडेंट के चाचा ने बताया कि अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज होने के बाद भी आरोपी छात्रों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा- भतीजे के साथ दो बार मारपीट हुई। अश्लील वीडियो बनाए गए। स्कूल में मोटी फीस दे रहे हैं। बच्चे की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

आरोप है कि दो छात्रों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार रात करीब 12 बजे फोटो स्टोरी लगाकर पीड़ित स्टूडेंट को धमकी दी है। पीड़ित और सभी आरोपी 12वीं क्लास के स्टूडेंट हैं।

देखिए, स्टूडेंट से मारपीट और उठक-बैठक लगवाने की तस्वीरें…

अजमेर शहर में अलवर गेट थाना इलाके के रेलवे पार्क में पीड़ित स्टूडेंट को पीटते आरोपी छात्र।
अजमेर शहर में अलवर गेट थाना इलाके के रेलवे पार्क में पीड़ित स्टूडेंट को पीटते आरोपी छात्र।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक थड़ी के पास पीड़ित छात्र को उठक-बैठक कराते आरोपी स्टूडेंट्स।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक थड़ी के पास पीड़ित छात्र को उठक-बैठक कराते आरोपी स्टूडेंट्स।

इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर धमकी दी…

एक छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो स्टोरी लगाई है। इसमें उसने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित स्टूडेंट को धमकी दी है।
एक छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो स्टोरी लगाई है। इसमें उसने अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित स्टूडेंट को धमकी दी है।
वहीं दूसरे छात्र ने भी सोशल मीडिया पेज पर धमकी दी है।
वहीं दूसरे छात्र ने भी सोशल मीडिया पेज पर धमकी दी है।

एक्शन-रिएक्शन टाइटल से बनाई रील पीड़ित स्टूडेंट के चाचा ने कहा- 8 और 9 अक्टूबर को हुए घटनाक्रम को लेकर हमने सबसे पहले स्कूल प्रशासन से शिकायत की थी। लेकिन इसे छोटा-मोटा झगड़ा बताकर गंभीरता से नहीं लिया गया।

आरोपी छात्रों ने दो वीडियो वायरल किए। उन्होंने एक्शन-रिएक्शन टाइटल से रील बनाई थी। 16 अक्टूबर को मामले की रिपोर्ट अलवर गेट थाने में दर्ज कराने के बाद स्कूल प्रबंधन ने चारों आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

कितने दिन के लिए किया और कब सस्पेंड किया गया, इस बारे में लिखित जानकारी नहीं दी गई। घटना के समय दीपावली की छुट्टी थी। स्कूल ने सस्पेंड किया या आरोपी छात्र छुट्टियों पर थे?

12वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने स्कूल से घर जाते हुए पीड़ित छात्र को रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। (फोटो- AI जनरेटेड)
12वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने स्कूल से घर जाते हुए पीड़ित छात्र को रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। (फोटो- AI जनरेटेड)

चाचा बोले- दो बार मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाए, इसलिए दो थानों में FIR चाचा ने कहा- स्कूल प्रबंधन अगर समय रहते आरोपी छात्रों पर कार्रवाई कर देता तो बात आगे नहीं बढ़ती। उन्होंने बताया- दो मुकदमे इसलिए दर्ज करवाए, क्योंकि भतीजे के साथ दो बार मारपीट हुई और अश्लील वीडियो बनाए गए। पहला मुकदमा अलवर गेट थाने में 16 अक्टूबर को दर्ज करवाया गया था। यहां राजा सर्किल के पास रेलवे पार्क में भतीजे से मारपीट की गई।

दूसरी FIR सिविल लाइंस थाने में 17 नवंबर की रात को दर्ज करवाई गई। यहां कबीर की थड़ी पर चारों छात्रों ने बेसबॉल के बैट से मारपीट की थी। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।

चाचा ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद हम चार बार स्कूल प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे, लेकिन मिलने तक नहीं दिया गया।

स्कूल ने परिवार से नहीं किया संपर्क चाचा ने बताया कि स्कूल प्रिंसिपल सिर्फ मीडिया के सामने आकर बयान जारी कर रहे हैं। अभी तक हमसे कोई संपर्क नहीं किया गया है। स्कूल की तरफ से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है।

चाचा ने कहा कि अगर उनके बच्चे को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रिंसिपल की होगी। पीड़ित परिवार ने आरोपी छात्रों की सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी सिविल लाइंस और अलवर गेट थाना पुलिस को दी है।

पुलिस गंभीरता से कर रही जांच अजमेर नॉर्थ सीओ शिवम जोशी ने बताया- सिविल लाइंस और अलवर गेट थाने में पीड़ित परिवार ने मुकदमे दर्ज करवाए हैं। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस जांच कर रही है। परिवार को अगर धमकी मिल रही है तो शिकायत मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बाल कल्याण समिति ने मयूर स्कूल से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट बाल कल्याण समिति ने मयूर स्कूल से गुरुवार शाम एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। समिति ने पूछा- पीड़ित छात्र की सुरक्षा, काउंसलिंग और संरक्षण के लिए अब तक क्या किया?

समिति अध्यक्ष अंजली शर्मा ने मयूर स्कूल प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने की योजना बनाने, जानकारी देने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई