best news portal development company in india

राजस्थान में सर्द हवाओं का असर कम हुआ:माउंट आबू में तापमान जमाव बिंदु से ऊपर; अगले 2 सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम

SHARE:

उत्तर भारत से चल रही सर्द हवाओं का प्रभाव राजस्थान में अब थोड़ा कम हो रहा है। इस कारण सीकर, चूरू, झुंझुनूं, माउंट आबू समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल से बढ़कर डबल डि​जीट में आ गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज हुआ।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में अगले 2 सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया। इसमें अगले 2 सप्ताह तक आसमान साफ रहने और तापमान इसी तरह का रहने की संभावना जताई है।

गुरुवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 7.4, फतेहपुर में 6.6, सिरोही में 8.3, सीकर में 9, अलवर में 10.5, उदयपुर में 10.2, चित्तौड़गढ़ में 10.2, चूरू में 9.5, बारां में 10.5, करौली में 11, जालौर में 7.8, जयपुर में 13.5, अजमेर में 11.9, वनस्थली (टोंक) में 10.1, बाड़मेर, जैसलमेर में 13.9, जोधपुर में 12, बीकानेर में 14.4 और गंगानगर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आज भी सीकर जिले‌ में ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं से कुछ राहत रही।
आज भी सीकर जिले‌ में ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं से कुछ राहत रही।

अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव सर्द हवाओं के कमजोर होने के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहा। चित्तौड़गढ़, कोटा, अलवर, जालोर में कल अधिकतम तापमान में 1 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि शेखावाटी के शहरों में गिरावट दर्ज हुआ।

कल दिन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। जैसलमेर, बीकानेर में 31.2, जोधपुर में 31, फलोदी में 29.2, जालौर में 30.2, नागौर में 29.7, चूरू, चित्तौड़गढ़ में 29.4, अलवर में 28.8 और जयपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगले 2 सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो सप्ताह कैसा मौसम रहेगा इसका पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 4 दिसंबर तक प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 या 3 डिग्री नीचे रह सकता है। इसके अलावा राज्य में अगले 2 सप्ताह मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई