best news portal development company in india

33 आईएफएस अफसरों के तबादले:आईएफएस आकांक्षा को प्राइम पोस्टिंग, आईएएस सिद्धार्थ को दिल्ली से लौटते ही बड़े पद की तैयारी

SHARE:

राज्य सरकार ने शुक्रवार को 33 आईएफएस अफसरों के तबादला आदेश जारी कर दिए। इनमें सबसे चर्चित नाम आईएफएस आकांक्षा महाजन का है। केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौंटी एपीओ आंकाक्षा महाजन को जयपुर में बड़ी भूमिका दी है।

माना जा रहा है कि उनके पति सिद्धार्थ महाजन को दिल्ली से राजस्थान मूल कैडर भेजने की स्वीकृति मिलने के बाद यह पोस्टिंग महत्वपूर्ण है। अब दोनों पति पत्नी राजस्थान में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देंगे। आकांक्षा महाजन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से 13 नवंबर को ही राजस्थान लौटी और 8 दिन से एपीओ चल रही थी। उन्होंने जयपुर में कार्मिक विभाग में कार्यभार ग्रहण किया था।

वे 13 नवंबर से पहले दिल्ली में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण में उप महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। नई पोस्टिंग से पहले भी वे प्रदेश में मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव के पद पर रह चुकी हैं। उनके पति सिद्धार्थ महाजन 15 मार्च 2024 से केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। उनके भी राजस्थान लौटने पर, सूत्रों के अनुसार, उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने की संभावना है, जो एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है। इस लिहाज से यह ट्रांसफर मुख्य रूप से प्रशासनिक सुविधा और पति-पत्नी को एक ही स्थान पर नियुक्त करने की नीति के कारण हुआ है।

आकांक्षा महाजन को राजस्थान सरकार ने मुख्य वन संरक्षक और निदेशक, राजस्थान वानिकी और वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर के पद पर पोस्टिंग दी है। सिद्धार्थ महाजन को उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी होने से पहले ही राज्य कैडर में वापस भेजने के अनुरोध को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में आकांक्षा के बाद सिद्धार्थ भी जल्द राजस्थान में प्राइम पोस्टिंग पर आने वाले हैं।

मंत्री की नाराजगी से हटाई शिखा को फिर पोस्टिंग

चार आईएफएस अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शिखा मेहरा का ट्रांसफर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास के पद पर किया गया है।गौरतलब है कि सीएम के आदेश नहीं मानने पर शिखा मेहरा और राजेश कुमार गुप्ता के खिलाफ वन मंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश थे। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों के लिए वन विभाग के गेस्ट हाउस खोलने के आदेश दिए थे, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर सीएम और वन मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब दोनों का ट्रांसफर किया गया है।

शारदा प्रताप होंगे रणथम्भौर बाघ परियोजना के निदेशक

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के अफसर भी बदले गए हैं। रणथंभौर टाइगर प्रोजेक्ट के निदेशक और मुख्य वन संरक्षक अनूप के का तबादला अब जोधपुर मुख्य संरक्षक के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह को रणथंभौर पाक परियोजना के निर्देश और मुख्य वंशज के पद पर लगाया गया है।

कपिल चंद्रावल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी

शारदा प्रताप सिंह की जगह कपिल चंद्रावल को राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मेंबर सेक्रेटरी बनाया है। जेडीए में वन संरक्षक के पद पर तैनात मोनाली सेन का तबादला वन संरक्षक वन्य जीव जयपुर के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह एपीओ चल रही आईएफएस अनीता को जेडीए में वन संरक्षक के पद पर लगाया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई