best news portal development company in india

जयपुर में नर्सिंग स्टूडेंट का किडनैप!:8 लाख रुपए की मांगी फिरौती, रोते हुए बोला- पापा मुझे मारा-पीटा जा रहा है

SHARE:

जयपुर में नर्सिंग स्टूडेंट के किडनैपिंग का मामला सामने आया है। फोन कॉल कर 8 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। किडनैप स्टूडेंट रोते हुए बोला- पापा मुझे मारा-पीटा जा रहा है। प्रताप नगर थाने में पिता ने बेटे की फिरौती के लिए किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- करौली के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका 24 वर्षीय बेटा प्रताप नगर के सेक्टर-10 में रहकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रेक्टिस कर रहा है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे बेटे के मोबाइल नंबर से कॉल आया। रोते हुए बेटा बोला- पापा मुझे मारा-पीटा जा रहा है। आठ लाख रुपए मांग रहे है।

रोते हुए उसने बताया और कॉल कट गया। दोबारा कॉल करने पर स्विच ऑफ आने लगा। फिरौती के लिए बेटे की किडनैपिंग का कॉल आने पर घबराए परिजन बेटे को ढूंढते हुए जयपुर पहुंचे। बेटे के रुम पर जान पर लॉक लगा मिला। किसी भी प्रकार से कॉन्टैक्ट नहीं होने पर घबराए परिजन थाने पहुंचे। प्रताप नगर थाने में घटनाक्रम बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई।

जांच अधिकारी SI होशियार सिंह का कहना है- पुलिस जांच में किडनैप बताए जा रहे स्टूडेंट के मुम्बई होना सामने आया है। उसके ऊपर 5-6 लाख रुपए का कर्जा हो गया। कर्जा उतारने के लिए उसने पिता को कॉल किया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई