best news portal development company in india

होमगार्ड ने महिला अटेंडेंट से किया रेप:शादी का झांसा देकर बनाया शिकार, 3 साल तक अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

SHARE:

अजमेर में एक महिला अटेंडेंट से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने एक होमगार्ड पर 3 साल तक अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने आरोपी होमगार्ड पर शादी का झांसा देते हुए रेप की घटना को अंजाम देने की शिकायत अलवर गेट थाने में दी है। अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि वर्ष 2022 में अजमेर के एक अस्पताल में उसकी नियुक्ति हुई थी। जहां पर एक होमगार्ड अपनी मां की दवा लेने के लिए आता रहता था। एक दिन उसकी तबीयत खराब होने पर वह एक सरकारी अस्पताल में दिखाने के लिए गई तो आरोपी वहीं पर ड्यूटी पर था। तभी आरोपी से वहां पर संपर्क हुआ और आरोपी ने उसका नंबर भी ले लिया था।

होमगार्ड ने महिला अटेंडेंट को शादी का झांसा देकर शिकार बनाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नंबर लेने के बाद आरोपी लगातार उससे संपर्क करने लग गया। उसे बार-बार फोन करने की जानकारी पूछी तो आरोपी ने उसे शादी करने का प्रस्ताव रखा था। जब आरोपी को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है तो आरोपी ने उसे और उसकी बच्ची को रखने का आश्वासन दिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तभी से आरोपी उसे लगातार झांसा देता गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन आरोपी ने विश्वास में लेकर उसे अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया गया। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो बना लिए गए। तभी से आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जब आरोपी के घर वालों से संपर्क किया तो उन्होंने भी करने की धमकी दी गई। अलवर गेट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई