best news portal development company in india

मांडल में NH-48 पर भीषण हादसा, ट्रक चालक गंभीर घायल:आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

SHARE:

मांडल में नेशनल हाईवे 48 पर भदाली खेड़ा ओवरब्रिज के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट प्रभु प्रजापत और मेल नर्स गणपत नाथ ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। घायल चालक की पहचान नसीराबाद निवासी 50 वर्षीय लाल सिंह रावत पुत्र गोपी सिंह रावत के रूप में हुई है। उन्हें महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय भीलवाड़ा ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई थी। मांडल थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को किनारे हटवाया और यातायात को सुचारु कराया।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई