best news portal development company in india

ज्वेलरी शॉप में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:48 किलो चांदी और 170 ग्राम सोना बरामद, दो आरोपी फरार

SHARE:

जयपुर में ज्वेलरी शॉप में लूट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 48 किलोग्राम चांदी और 170 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

लूट की वारदात जौहरी बाजार स्थित सिद्धि विनायक कॉम्प्लेक्स स्थित गजानंद ज्वेलर्स में 19 नवंबर की रात को हुई थी। मामला माणकचौक थाने का है।

तीन बदमाशों ने कॉम्प्लेक्स का शटर और चैनल गेट तोड़कर दुकान में प्रवेश किया था। सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर जेवर लूटकर फरार हुए थे।

दोनों आरोपियों से 100 ग्राम सोना और 38 किलो चांदी बरामद की गई।
दोनों आरोपियों से 100 ग्राम सोना और 38 किलो चांदी बरामद की गई।

लूट की दो और वारदात करना कबूला डीसीपी नॉर्थ करण (IPS) ने बताया कि आरोपी अकरम (24) पुत्र मेहरबान और हितेश प्रजापत (22) उर्फ संजू पुत्र ललित प्रजापत निवासी जयसिंहपुराखोर, जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने दो अन्य घटनाओं जयसिंहपुराखोर, जयपुर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में नकबजनी और टोंक में 20 लाख रुपए की लूट करना कबूला है।

दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके विरुद्ध पहले भी चोरी, लूट, मारपीट आदि के कई प्रकरण दर्ज हैं। मामले में दो आरोपी तोहिद पुत्र खुर्शीद अली और अशफाक पुत्र कमरूद्दीन निवासी टोंक फरार है।

वारदात से पहले की थी रेकी​​​​​​​ बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी की थी। घटना स्थल और आस-पास के 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। अपराधियों के आने-जाने का रूट चिह्नित किया गया। माणकचौक पुलिस ने दोनों बदमाशों अकरम और हितेश को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

इनके कब्जे से 38 किलोग्राम चांदी (आभूषण और बर्तन), 170 ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। अब तक कुल लगभग 48 किलोग्राम चांदी चोरी होना सामने आया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई